Rajasthan: पत्नी को साथ नहीं भेजा तो दामाद ने सास को उतार मौत के घाट

0
Rajasthan

पत्नी को साथ नहीं भेजने की बात से नाराज एक दामाद ने अपनी सास की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी दामाद मौके से भाग गया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। यह दिल दहला देने वाली घटना उदयपुर जिले के सुखेर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का शिकार हुई महिला दो दिन से लापता थी। सोमवार को उसका शव बरामद हुआ। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसका दामाद उसे बाइक पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद महिला का शव बरामद हुआ। तभी से दामाद लापता है।

सुखेर थानाप्रभारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि पाली निवासी गीता कुंवर भाटी सुखेर थाना इलाके के मीरा नगर में किराए का मकान लेकर अपनी दो बेटियों के साथ पिछले 15 साल से रह रही थी। गीता कुंवर ने बीते 12 मई को बड़ी बेटी जाह्नवी की शादी 24 वर्षीय ईश्वर सिंह से की थी। ईश्वर सिंह पिपलांत्री इलाके के आरना का रहने वाला है। शादी के बाद में जाह्नवी अपनी मां के पास रह रही थी। रविवार सुबह ईश्वर सिंह ससुराल में जाह्नवी से मिलने आया।

उस दौरान उसने जाह्नवी को साथ ले जानी की बात अपनी सास से कही। लेकिन सास गीता ने बेटी को दामाद ईश्वर के साथ भेजने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि इस बात से ईश्वर सास गीता से खफा हो गया। उसके बाद रविवार को ही वह अपनी सास गीता को बहला फुसलाकर अपने साथ बाइक पर राजसमंद के पिपलांत्री ले गया। लेकिन रात 8 बजे तक भी दोनों घर पर नहीं आए। इससे गीता की दोनों बेटियों को चिंता हुई तो उन्होंने मां को फोन लगाया। लेकिन उनकी मां ने फोन नहीं उठाया जबकि ईश्वर सिंह का फोन स्विच ऑफ बता रहा था।

इस पर दोनों बेटियां सुखेर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद सोमवार देर शाम को पिपलांत्री में एक महिला की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस के पहुंचने के बाद शव की शिनाख्त गुमशुदा गीता कुंवर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मंगलवार को गीता के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here