Rahul Gandhi की ‘फ्लाइंग किस’ पर अनिल विज का सामने आया बयान

अनिल विज ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि कभी आंख मारकर और कभी फ्लाइंग किस करके राहुल गांधी के अंदर का इंसान बाहर आ जाता है।

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद सदस्यता बहाल हो चुकी है। आज राहुल गांधी फिर से लोकसभा में चर्चा व बहस करते नज़र आये। इस दौरान जब अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी, तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना भाषण दिया और सदन से चले गए। सदन से निकलते वक्त राहुल गांधी ने ‘फ्लाइंग किस’ दिया।

जहाँ राहुल गांधी के फ्लाइंग किस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सदन से जाते वक्त राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दी। सदन में उस स्थान पर सारी महिला सांसद भी बैठी हुई थीं। उन्होंने राहुल गांधी के इस हरकत को अश्लील बताया।

लोकसभा में स्मृति ईरानी ने कहा, ‘मुझे एक झिझक है, उन्होंने (राहुल गांधी) दुर्व्यवहार किया। केवल एक स्त्रीद्वेषी पुरुष ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। वह जिस परिवार से आते हैं, वे जिसके प्रतिनिधि हैं, महिलाओं के बारे में वह और उनकी पार्टी क्या महसूस करती है, उन्होंने आज ये प्रसारित किया। ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया। इससे पता चलता है कि वह महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं। ये अश्लील है।’

वही अब हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि कभी आंख मारकर और कभी फ्लाइंग किस करके राहुल गांधी के अंदर का इंसान बाहर आ जाता है और यदि उस इंसान को देखें तो वह बहुत असभ्य नजर आता है। बता दें कि राहुल गांधी द्वारा ऐसा करने के बाद उनकी लिखित शिकायत स्पीकर को दी गई है जिसमें लिखा गया है कि जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोल रही थीं, इस दौरान राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दिया जो कि अमार्यदित है। राहुल गांधी ने न केवल महिलाओं का अपमान किया बल्कि सदन की गरिमा को भी भंग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here