कौशांबी: मां बेटी को परिवार के दबंगों ने लाठी डंडे से बेरहमी से पीटा

झगड़े के बाद हमलावरों को बचाने के लिए कूद पड़े एक भाजपा नेता

0

Kaushambi: करारी थाना क्षेत्र के कस्बे के अंदर बुधवार की सुबह-सुबह मां बेटियों पर उनके परिवार के दबंगों ने लाठी डंडा व ईट पत्थर से हमला बोल दिया है। इस हमले में मां बेटी दोनों को चोटे आई हैं। सुबह-सुबह लड़ाई झगड़े की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने बीच बचाव भी किया लेकिन हमलावर आक्रोशित थे और मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है लेकिन इसी बीच एक भाजपा नेता हमलावरों को बचाने के लिए कूद पड़े हैं।

कौशांबी (Kaushambi) में करारी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर करारी की रहने वाली रुचि गुप्ता पुत्री शारदा प्रसाद गुप्ता और उसकी मां प्रभावती गुप्ता को परिवार के ही हरीश कुमार गुप्ता पुत्र श्यामलाल उनका बेटा पारुल गुप्ता हरीश की पत्नी ने गाली गलौज करते हुए बुधवार की सुबह लगभग 8:30 बजे रुचि गुप्ता को लाठी-डंडे ईट पत्थर से बेरहमी से मारा पीटा है। जिससे रुचि गुप्ता को चोटें आई हैं। रुचि के ऊपर हमले की जानकारी मिलने के बाद उसकी मां प्रभावती मौके पर पहुंची। जिस पर उसे भी डंडों से बेरहमी से पीटा गया है। मां बेटी दोनों को चोटे आई है। घायल मां बेटियों द्वारा मामले की सूचना करारी पुलिस को दी गई है लेकिन पुलिस ने आरोपियों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की है। बताया जाता है कि एक भाजपा नेता के दबाव में हमलावरो को बचाने का प्रयास पुलिस ने शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here