बलिया: SOG टीम व नरही पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

0
Ballia

Ballia: खबर उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) जिले से है, जहाँ SOG टीम व नरही पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। आपको बता दे कि SOG टीम व नरही पुलिस ने पाँच वर्ष से अवैध शस्त्र की तस्करी करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से कुल 07 अवैध शस्त्र भी बरामद हुए है।

प्राप्त जानकारी से पता चला है कि शातिर अपराधी बिहार राज्य का रहने वाला है। वह पिछले 05 वर्षों से अवैध शस्त्रों की सप्लाई करता था। बताया जा रहा है कि अभियुक्त 200 से अधिक अवैध शस्त्रों की सप्लाई कर चुका है। आपको बता दे कि अभियुक्त बिहार से आकर बलिया व आस-पास के अन्य जनपदों में अवैध शस्त्रों की सप्लाई करता था। अभियुक्त के पास से कुल 5 पिस्टल 9 M.M व 05 मैग्जीन 9 M.M अलग से व 02 अदद पिस्टल 32 बोर तथा एक मोटर साइकिल बरामद की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here