मौसम ने बदला मिज़ाज़, दिल्ली एनसीआर सहित यूपी में हुई झमाझम बारिश

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में लोगो को गर्मी से बड़ी राहत मिली है और यहां झमाझम बारिश हुई है।

0

Delhi NCR सहित उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में लोगो को गर्मी से बड़ी राहत मिली है और यहां झमाझम बारिश हुई है। इस बारिश के वीडियो भी सामने आए हैं। हालांकि, बारिश की वजह से लोगों को मुश्किलो का सामना भी करना पड़ा। जो लोग स्कूल, कॉलेज या ऑफिस के लिए निकले थे, उन्हें बारिश की वजह से बीच रास्ते में ही रुकना पड़ गया।

बता दें कि, बीती शाम को भी Delhi NCR के कुछ इलाकों में बारिश हुई थी और मौसम ठंडा हो गया था। लोगों को भीषण गर्मी से फिलहाल निजात मिली है और मौसम काफी खुशनुमा है।

वही मौसम विभाग का अनुमान है कि, दिल्ली-एनसीआर में पूरे हफ्ते इसी तरह का मौसम रह सकता है और बारिश की वजह से ज्यादा गर्मी से निजात मिल सकती है। इस दौरान तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here