अनुज पटेल को ब्रेन स्ट्रोक के इलाज के लिए मुंबई किया गया एयरलिफ्ट

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के बेटे अनुज पटेल को ब्रेन स्ट्रोक के इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किया गया है।

0

गुजरात (Gujarat) के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) के बेटे अनुज पटेल (Anuj Patel) को ब्रेन स्ट्रोक के इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किया गया है। बता दें कि, इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) के बेटे की अहमदाबाद के एक अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक की सर्जरी की गई थी।

जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी लेकिन आज बेहतर इलाज के लिए अनुज पटेल (Anuj Patel) को एयरलिफ्ट करके मुंबई ले जाया गया है। बता दें कि, अनुज पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) के इकलौते बेटे हैं। बताया जा रहा है कि, 37 साल के अनुज पटेल (Anuj Patel) का मुंबई के हिंदुजा अस्पताल (Hinduja Hospital) में ब्रेन स्ट्रोक का इलाज होगा।

बता दें कि, रविवार को अस्पताल ने स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा था कि, “मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के बेटे अनुज पटेल को ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर के.डी. अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी सर्जरी की गई।”

अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन में उनकी हालत स्थिर बताई और विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में रखा था। जानकारी मिली है कि, मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के डॉक्टरों ने अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती अनुज पटेल के कुछ मेडिकल टेस्ट करवाए थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई में भर्ती करवाने की सलाह दी गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here