मौसम ने बदला मिजाज़ तेज़ अंधी और गरज के साथ दिल्ली NCR में हुई झमझमाती बारिश

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए रुक - रुककर बारिश और बादल रहने की संभावना जताई है।

0
Weather updates

Weather updates: देश में बढ़ती तापमान के बाद आज दिल्ली सहित यूपी के कई जगहों पर झमझमाती बारिश हुई है। जहां आज की सुबह दिल्ली में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है। बारिश सुबह 6 बजे के करीब शुरू हुई और आसमान में काले बादल छा गए। इसके साथ ही तेज आंधी की वजह से दिल्ली में कई इलाकों में पेड़ गिरने की खबर भी सामने आई है। वहीं यूपी के कई राज्यों में भी झमझमाती बारिश हुई है।

दिल्ली में इंडिया गेट के पास सुबह- सुबह बारिश के बीच कुछ लोग अपने वाहनों से निकलते नजर आए। वही मौसम में अचानक बदलाव के बाद लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। वहीं खराब मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट की उड़ानों पर असर पड़ा है। अथॉरिटी ने लोगों को अपने एयरलाइंस से संपर्क कर अपडेट इनफर्मेशन लेने की सलाह दी है। इसके बाद ही घर से बाहर निकले को कहा है।

आईएमडी ने कहा कि, बादलों का एक समूह दिल्ली-एनसीआर से गुजर रहा है। इससे अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी और 40-70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए रुक – रुककर बारिश और बादल रहने की संभावना जताई है। बता दे कि, बीते कुछ दिन दिल्ली के कई इलाकों में पारा 45 के पार तक पहुंच गया था। जहां इस गर्मी से लोग काफी परेशान थे। वहीं, आज हुई झमझमाती बारिश ने मौसम का पूरा मिजाज बदल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here