पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और अमित शाह आज एक-दूसरे से करेंगे मुलाकात

0
West Bengal Governor

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के राज्यपाल सीवी आनंद बोस (CV Anand Bose) नई दिल्ली पहुंचे हुए हैं। आज वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से शाम में नॉर्थ ब्लॉक में मुलाकात करेंगे। इस दौरान बंगाल में हाल ही में हुई हिंसा पर भी बातचीत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

गौरतलब है, पश्चिम बंगाल में शनिवार को पंचायत चुनाव हुए थे। इस दौरान पूरे सूबे में जमकर हिंसा हुई। खूब तोड़फोड़, पथराव और आगजनी हुई। राजनीतिक लड़ाई के चलते छह जिलों में 16 लोगों की हत्या कर दी गई थी। 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। कहीं पोस्टल बॉक्स ही लूट लिया गया। कूचबिहार में पोलिंग बूथ में तोड़फोड़ के बाद उपद्रवियों ने बैलेट पेपर्स में ही आग लगा दी थी।

शनिवार (8 जुलाई) को पश्चिम बंगाल की 73,887 ग्राम पंचायत सीटों में से 64,874 पर मतदान हुआ। बाकी 9,013 सीटों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया था। निर्विरोध चुने जाने वाले उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 8,874 तृणमूल कांग्रेस से हैं। वही पंचायत चुनाव के नतीजे 11 जुलाई को आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here