Uttarakhand: बेटे के दोस्त पर आया पिता का दिल, संबंध बनाने से किया इनकार तो रची ऐसी साजिश

संबंध बनाने से किया इनकार तो रची ऐसी साजिश

0
Uttarakhand

Uttarakhand: चार दिन पहले गोली मारने के मामले की पुलिस ने गहराई से जांच की तो मामला झूठा निकला। आरोपी ने बेटे के दोस्त पर संबंध बनाने का दबाव बनाया था। इन्कार करने पर उसे झूठे केस में फंसाने के लिए आरोपी ने अपने दोस्त से खुद पर गोली चलवाई थी। अपराधी और उसके दोस्त को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

लक्सर कोतवाली के अलावलपुर गांव निवासी अमित ने चार दिन पूर्व पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके पिता संजीव खेत पर गए थे। इस बीच दो भाइयों ने पिता पर फायर झोंक दिया था। इसमें वह घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों भाइयों व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए तो शक हुआ। इस पर पुलिस ने बारीकी से जांच की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ।

युवक ने घर आना बंद कर दिया

जांच में पता चला कि संजीव के बेटे अमित की एक भाई से दोस्ती थी। वह उससे संबंध बनाना चाहता था। इसके लिए उसने पैसाें का भी लालच दिया था। इस पर युवक ने इन्कार कर दिया और उसके घर आना बंद कर दिया था। इसे लेकर संजीव उससे नाराज हो गया था। उसने अपने साथी मनीर उर्फ मुनीर बाकरपुर निवासी बुलाया ओर अपने बेटे के दोस्त को केस में फंसाने के लिए खुद पर तमंचे से गोली चलवाई थी।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि संजीव व मनीर उर्फ मुनीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही दोनों की निशानदेही पर एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। आरोपी के बेटे की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। उधर, एसएसपी अजय सिंह ने खुलासा करने वाली टीम में शामिल कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल, पुलिसकर्मी गंगा सिंह, अजीत तोमर व गोविंद को ढाई हजार इनाम देने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here