WHO: दूर की यात्रा करने वालों को दी मास्क पहनने की सुझाव

विश्व स्वास्थ्य संगठन के इमरजेंसी अधिकारी ने कहा कि, चीन के बाद अब पूरी दुनिया पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है।

0
46

दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चीन के अलावा अब भारत, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है| इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दूर की यात्रा करने वालों को मास्क पहनने की अपील की है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के इमरजेंसी अधिकारी ने कहा कि, चीन के बाद अब पूरी दुनिया पर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है| अमेरिका में भी ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट XBB.1.5 के मामले बढ़ने लगे हैं।

ऐसे में वे लोग जो लंबी यात्रा कर रहे हैं, उन्हें बिना लापरवाही बरते मास्क पहनना जरुरी है| सभी देश को जो लम्बी यात्रा करने वाले यात्री है उन्हें मास्क पहनना और कोरोना अनुरूप व्यवहार का पालन करने की सलाह देनी चाहिए।

भारत में कोरोना के मामले आये सामने

भारत में एक दिन में COVID-19 के मामलों की संख्या में 174 की वृद्धि हुई। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,257 रह गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारत में दैनिक सकारात्मकता 0.09 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.10 प्रतिशत थी। भारत के सक्रिय केसलोड में एक दिन में 52 की गिरावट आई और अब यह कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी दर बढ़कर 98.80 परसेंट हो गई है। बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,47,775 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.16 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here