आपसी झगड़े में पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत

कानपुर में एक महिला ने रात में अपने पति को दर्दनाक मौत देकर जमीन में दफन कर दिया।

0
39

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हाल ही में एक सनसनीखेज हत्याकांड का गवाह बना है। इस मामले में एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या (Painful-death) कर दी। जब स्थिति का पता चला तो स्थानीय लोग हैरान रह गए। छानबीन के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मामले की नींव रखी, जिसे अब हिरासत में ले लिया गया है।

गौरतलब है शहर के बिधनू जिले के सुरौली गांव की रहने वाली मोनिका की शादी उमेश यादव से हुई थी। उमेश कुमार यादव (35) निजी एम्बुलेंस चलाता था। अक्सर काम के सिलसिले से बाहर रहता था। घर में पत्नी मोनिका और दो बच्चे रिया (10) व उत्कर्ष (7) रहते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उमेश मंगलवार की शाम को घर आया। उमेश यादव शराब का लती था। इसको लेकर उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता था। बुधवार की रात दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति के सो जाने पर मोनिका को इतना गुस्सा आया कि उसने गला दबा कर बेरहमी से हत्या (Painful-death) कर दी।

घर में ही गढ्ढा खोदकर दफन की लाश

मोनिका ने वारदात को छुपाने के लिए पति की लाश घर में ही गढ्ढा खोदकर दफन कर दी। सुबह होने पर घरवालों को उमेश नहीं दिखा तो उन्होंने मोनिका से पूछा। इस दौरान उसने कोई जवाब नहीं दिया। शक होने पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस की नजर उस जगह पड़ी जहाँ लाश दफन की गई थी।

तब पति की हत्या करने की बात मोनिका ने कबूल की। मिट्टी हटाने पर उमेश की लाश निकली तो घरवाले और पुलिस भी सन्न रह गई। इसके बाद मोनिका से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पति की हत्या करने की बात कबूल की। इस दौरान वो बेहोश होने का नाटक करती रही। इस पूरे प्रकरण में एसीपी घाटमपुर दिनेश शुक्ला ने कहा कि पति की हत्या के आरोप में मोनिका यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने हत्या करने की बात कबूल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here