महेंद्र सिंह सोलंकी की उम्मीदवारी से टेकरी पर महाआरती में झूमे कार्यकर्ता

0

देवास: महेंद्र सिंह सोलंकी (Mahendra Singh Solanki) को 2024 के लोकसभा चुनाव में देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र से एक बार फिर उम्मीदवार बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हैं। महेंद्र सिंह सोलंकी की उम्मीदवारी की खबर जैसे ही शनिवार शाम चामुण्डा माता टेकरी पर तुलजा भवानी की महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तजनों एवं संस्था देववासिनी के कार्यकर्ताओं को लगी, सभी मातारानी एवं जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए खुशी से झूम उठे।

गोरतलब है कि दिसम्बर माह से प्रति शनिवार, रविवार टेकरी पर संपन्न हो रही महाआरती की संयोजक संस्था देववासिनी के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी (Mahendra Singh Solanki) संरक्षक है। देवास प्रवास के दौरान वे महाआरती में अवश्य सम्मलित होते हैं। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा 14 से 21 जनवरी तक देशभर में मंदिरों की साफ सफाई के आव्हान पर सांसद सोलंकी ने देववासिनी के कार्यकर्ताओं के साथ सम्पूर्ण टेकरी की साफ सफाई भी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here