Thursday, December 15, 2022
Homeमनोरंजनहॉलीवुडकल रिलीज़ होगी दुनिया की सबसे महंगी फिल्म अवतार-2

कल रिलीज़ होगी दुनिया की सबसे महंगी फिल्म अवतार-2

फिल्म अवतार 2 – द वे ऑफ वाटर कल रिलीज हो रही है। फिल्म 250 मिलियन डॉलर्स (2000 करोड़ रुपए) में बनी दुनिया की सबसे महंगी फिल्म है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म अवतार का कॉन्सेप्ट एक सपने से आया। फिल्म के डायरेक्टर जेम्स कैमरून की मां शर्ली कैमरून ने एक सपना देखा था, जिसमें उन्होंने एक करीब 12 फीट लम्बी नीले रंग की लड़की को देखा। मां ने जेम्स को ये सपना सुनाया तो उन्हें एक ऐसे ग्रह की कहानी का आइडिया आया जिस पर नीले रंग के लोग रहते हैं, जिनकी ऊंचाई 10 से 12 फीट की होती है।

अवतार के 13 साल बाद इसका दूसरा भाग आ रहा है। अवतार से पहले टाइटैनिक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, फिर 2009 में आई अवतार ने ये रिकॉर्ड तोड़ा। अकेले टाइटैनिक या अवतार ही नहीं, जेम्स कैमरून ने फिल्मों की टेक्नोलॉजी में समय से आगे का प्रयोग किया। अपनी पहली फिल्म द टर्मिनेटर से अवतार-2 तक उनका करियर और फिल्में बनाने का तरीका चौंकाने वाला है। जेम्स अपनी फिल्म लिखने के बाद खुद उसे फिल्माने की तकनीक भी ईजाद करते हैं।

कैमरून ने 2006 में इस स्क्रिप्ट पर काम किया और फिल्म में दिखाए गए एलियंस के लिए उन्होंने एक अलग भाषा भी बनवाई। जो यूएससी में भाषाविद डॉ. पॉल फ्रॉमर ने बनाई थी। इस भाषा को 1000 शब्दों से बनाया गया था। जिसमें जेम्स कैमरून ने 30 शब्द जोड़े थे। इस फिल्म को बनाने के लिए जेम्स कैमरून ने सेटअप भी अलग से किया था।
अवतार फिल्म ने 12 साल बाद टाइटैनिक का रिकाॅर्ड तोड़ दिया था और दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments