मकर संक्रांति के दिन करें सूर्य देव की पूजा

0
Makar Sankranti

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन से सूर्य देव शनि देव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। इसी वजह से इस त्यौहार का खास महत्व है। इस दिन मुख्य रूप से सूर्य देव की पूजा की जाती है। यह पर्व सूर्य देव को ही समर्पित है और इस दिन उनकी पूजा से सुख समृद्धि के द्वार खुलते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन विधि विधान के साथ सूर्य देव की पूजा पूरी श्रृद्धा के साथ करते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो लोग सूर्य को जल चढ़ाते हैं। सूर्य उनकी समस्त मनोकामनाओं को जल्द ही पूरा कर देते हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन स्नान, दान और सूर्य पूजा को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन खिचड़ी का दान करना और भोजन के रूप में खिचड़ी खाना भी बहुत शुभ होता है। ज्योतिषाचार्य जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। मकर संक्रांति के दिन सूर्य चालीसा का पाठ करना भी अति उत्तम माना जाता है। इसके अलावा आदित्य हृदय स्त्रोत का जाप कर सकते हैं और सूर्य देव से अपने उज्जवल भविष्य की कामना करें। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव के सामने अन्न, जल, वस्त्र आदि रखें और फिर इन चीजों का दान जरूरतमंद को करें तो सूर्य देव प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ ही यह खास उपाय कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here