बलिया: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत

दहेजलोभियों ने उतारा मौत के घाट

0
Ballia

ख़बर बलिया (Ballia) के शहर कोतवाली के गौशाला रोड राजपूत नेवरी मुहल्ला से है, जहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव उसके घर के एक कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आपको बता दे कि मामला शहर कोतवाली अंतर्गत कदम चौराहा गौशाला रोड राजपूत नेवरी का है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव उसके कमरे में मिला। शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

वही विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाये है। मृतक महिला के चाचा ने ससुराल पक्ष पर महिला को प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की 8 महीने पहले शादी हुई थी और महिला गर्भवती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here