बलिया: दवा की दुकान में बन्दरो ने खूब खाई दवाइयाँ

एक अनोखा वीडियो आया सामने। दवा की दुकान में रात के अंधेरे में चोरों की तरह घुसकर दो बन्दरो ने खूब खाई दवाइयाँ। हजारों रुपये की दवाइयों का किया नुकसान। लाईव तसवीरे CCTV कैमरे में कैद होने के बाद दुकानदार के होश उड़े।

0
Ballia

Ballia: ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) में एक अनोखा वीडियो सामने आया है। दवा की दुकान में रात के अंधेरे में चोरों की तरह घुसकर दो बन्दरो ने खूब दवाइयाँ खायी। हजारों रुपये की दवाइयों का नुकसान किया। लाइव तसवीरे CCTV कैमरे में कैद होने के बाद हुआ खुलासा। दुकानदार की माने तो रात के अंधेरे में दो बंदरो ने दुकान में घुसकर एंटीबयोटिक दवाइया छोड़ विकासुल टेबलेट, विटामिन सहित कई दवाइयाँ खाई। ORS, इलेक्ट्रोल और ENO खाकर किया डाइजेस्ट। हैरत की बात यह है कि साइड इफ़ेक्ट वाली दवाइयाँ बंदरो ने नही खायी। 15 से 20 हजार रुपये तक की दवाइयों का नुकसान हुआ है।

रात के अंधेरे में दवा दुकान के अंदर सीसीटीव कैमरे में कैद हुई तसवीरे। आपको बता दें कि यह घटना DM आफिस के ठीक बाहर की है। रात के अंधेरे में दोनों बंदर दवाइयों का मजा ले रहे थे। एक बंदर तो बार बार बाहर जाकर इंसानों की तरह किसी के आने जाने की निगरानी भी करता दिख रहा है तो एक बंदर दवाइयों को खा रहा है। यह सारी तसवीरे सीसीटीव में कैद हो गई।

दुकानदार की माने तो सुबह जानकारी मिली कि दुकान के अंदर सारी दवाइयाँ बिखरी पड़ी है। कुछ दवाइयाँ गयाब है। जब उन्होंने अपना CCTV चेक किया तो असली चोर पकड़ा गया। करीब रात के 3 बजे दो बंदर उनके दुकान में सीढ़ी के रास्ते घुसे थे। एंटीबायोटिक दवाइया छोड़ बाकी कई दवाइया खा गए। मलहम भी दाँत से खोलकर नुकसान किया है। खाने वाली दवाइय ही खायी है। विकासुल टेबलेट, विटामिन सहित ENO और ORS खाये है। बन्दरो ने लगभग 15 हजार की दवाइयों को नुकसान किया है और इंसानों की तरह चोरी को अंजाम दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here