13 साल का गोद लिया बच्चा, फांसी पर लटका मिला पहना हुआ था लड़कियों के कपड़े और फेस पर था मेकअप

दिल्ली में फांसी पर लटका मिला 13 साल के नाबालिग बच्चे का शव, मामले की खबर मिलते ही जब पुलिस पहुंची, तो घटनास्थल की हालत देख कर हैरान रह गई. मृतक बच्चा महिलाओं के कपड़े पहने हुए था और चेहरे पर मेकअप भी लगा था. अब इस मामले की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है.

0
30

राजधानी दिल्ली में खुदकुशी का चौंका देने वाला मामला सामने आया है 13 साल के बच्चे की खुदकुशी, बच्चे की लाश घर में पंखे से लटकती मिली है. हैरानी की बात यह है कि बच्चे ने महिलाओं के कपड़े पहन रखे थे और लड़कियों की तरह उसके चेहरे पर मेकअप भी लगा हुआ था. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

बच्चे को लिया गया था गोद  

जानकारी के अनुसार, यह मामला दिल्ली के नजफगढ़ इलाके का है. 6 नवंबर को पुलिस को खबर मिली थी कि नंगली सक्रावती इलाके में 13 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. पुलिस के अनुसार, इस बच्चे को गोद लिया गया था. बच्चा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए वीडियो रील भी बनात.

बच्चे के इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स पुलिस ने किए जब्त

बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्चे के माता-पिता बाजार गए हुए थे. पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. मामले की जांच के लिए पुलिस ने बच्चे के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त कर लिए हैं. पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है.

पुलिस का कहना है कि बच्चा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था. वह वीडियो बनाकर पोस्ट करता था. इस वजह से उसके गैजेट्स की जांच की जा रही है. पता लगाया जा रहा है कि आखिर घटना के पीछे की वजह क्या है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here