औरैया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 205 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे

0
Auraiya

Auraiya: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत औरैया जनपद ( Auraiya) में ककोर स्थित तिरंगा मैदान में कुल 205 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बधे। उक्त अवसर पर 198 जोड़ों को हिंदू रीति रिवाज से तथा 07 जोड़ों का निकाह पढ़ा गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया, जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सदर विधायिका ने कहा कि सरकार द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों की धूमधाम से शादी करने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाती हैं। जिससे उनको यह महसूस न हो कि वह गरीब है। इसलिए उनको शादी में समस्या होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना के तहत ऐसे गरीब और बेबस लोग जो अपनी पुत्रियों की शादी करने में अपने को असहाय समझते हैं। उनके लिए यह योजना वरदान साबित हुई है, जिससे कोई भी गरीब व निर्धन अपनी बेटी की शादी करने में परेशानी महसूस न करे।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा शादी के दौरान रुपये 35000 कन्या के बैंक खाते में जमा किया जाता है। रुपये 10000 की पायल, बिछिया, वस्त्र, बर्तन तथा रुपये 6000 अन्य व्यवस्थाओं पर व्यय किया जाता है। जिलाधिकारी ने उक्त अवसर पर कहा कि इन जोड़ों ने अपने-अपने जीवनसाथी को चुनकर आगे सुखमय जीवन व्यतीत करने का रास्ता ढूंढा है, जो अपने सुखमय जीवन को साथ रहकर व्यतीत करेंगे। उन्होंने नव दांपत्य को वस्त्र आदि देते हुए शुभकामनाएं दी।

उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सहित खंड विकास अधिकारी व शादी के जोड़ों के अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here