बलिया: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता टुनजी पाठक का बड़ा बयान

0
Ballia

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) में भाजपा नेता वीरेन्द्र कुमार पाठक, टूनजी ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब से केंद्र में नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है, तब से बलिया में बहुत सा विकास का कार्य हुआ है। रेलवे, सड़क, नाली, शहर में सीवर जैसे कार्य हो रहे है। पिछले सरकारों से बहुत ज्यादा प्रभावशाली तरीके से कार्य हो रहा है। वही किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी ही इसका समाधान हो जाएगा। वही विपक्ष द्वारा उत्तर प्रदेश में जातीय जनगणना की मांग को टुनजी पाठक ने कहा की इस समय पूरा प्रदेश राममय हुआ है। अयोध्या में जो राम मंदिर बना है उसे लेकर काफी लोगो के प्रति आस्था का भाव बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार बीजेपी चार सौ से ज्यादा सीटे जीत रही है। फिर से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बन रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here