मणिपुर में BSF के 3 जवान घायल, जानिए क्यों लगया गया Curfew

0
BSF soldiers injured in Manipur

मणिपुर के थौबल में भीड़ के हमले में बीएसएफ के तीन जवान घायल होने के बाद लगाया गया कर्फ्यू। हालांकि, तीनों की पहचान कांस्टेबल गौरव कुमार, एएसआई सोबराम सिंह और एएसआई रामजी के रूप में की गई है। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। मणिपुर के थौबल जिले में बंदूकधारियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवान घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी और पुलिस ने एक बयान में बताया कि बुधवार देर रात भीड़ में से कुछ बंदूकधारियों ने ‘‘थौबल पुलिस मुख्यालय में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया” और सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की। बयान के अनुसार उग्र भीड़ ने थौबल जिले के खंगाबोक में तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन को निशाना बनाया, सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करके उन्हें खदेड़ दिया। इसके अलावा, भीड़ ने थौबल पुलिस मुख्यालय में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों को बल प्रयोग करना पड़ा और भीड़ में से हथियारबंद लोगों ने गोलियां चलाईं जिससे बीएसएफ के तीन जवान घायल हो गये। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

थौबल में लगा दिया गया कर्फ्यू

स्वास्थ्य, मीडिया और अदालतों के कामकाज में शामिल लोगों और हवाई अड्डों पर जाने वाले लोगों सहित आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को हालांकि कर्फ्यू से छूट दी गई है। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि राज्य में तेंगनोउपल जिले के सीमावर्ती शहर मोरेह में उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के एक वाहन पर बुधवार को हमला कर दिया था जिसमें मणिपुर पुलिस के दो कमांडो शहीद हो गये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here