Monday, June 6, 2022
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज | Prayagrajप्रयागराज से 3 किशोरियां गायब, अपहरण की आशंका

प्रयागराज से 3 किशोरियां गायब, अपहरण की आशंका

प्रयागराज एक साथ तीन लड़कियां गायब होने से दो परिवारों में कोहराम मच गया हैं। नाबालिग लड़कियों के गायब होने पर जार्जटाउन पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने कॉल डिटेल की पड़ताल की तो पता चला कि लड़कियों ने ट्रैवेल्स एजेंट से टिकट बुक कराया था। पुलिस की सक्रियता से सूरत जा रहीं लड़कियां एमपी में ट्रेस हो गईं। जार्जटाउन पुलिस अब उन्हें वापस लाने गई है।

प्रयागराज में अल्लापुर की दो चचेरी बहनों समेत तीन किशोरियां तीन जून की शाम को गायब होने से उनके परिजन जार्जटाउन थाने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि किशोरियां लापता हैं। पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल मंगाई। एक नंबर ट्रैवेल्स एजेंसी का था। पुलिस ने एजेंसी संचालक विजय दुबे से जानकारी ली तो पता चला कि तीनों लड़कियों ने बस से सूरत के लिए टिकट बुक कराया था। पुलिस ने चालक और परिचालक से संपर्क किया। उस वक्त तक बस एमपी पहुंच चुकी थी। चालक को जार्जटाउन पुलिस ने फोन कर बताया कि किसी भी थाने में जाकर उनसे बात कराए। धरा जिले के नौगांव थाने की पुलिस के पास बस चालक पहुंचा और बात कराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments