Wednesday, June 15, 2022
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज | Prayagrajबदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली

बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली

प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र में पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहे इलेक्ट्रानिक्स दुकानदार को गोली मार दी। पैर में गोली धंसने से जख्मी कारोबारी को अस्पताल ले जाया गया। साथ ही रानीगंज थाने की पुलिस को भी खबर दी गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

रानीगंज क्षेत्र के लिलहा भागीपुर निवासी अशोक कुमार मौर्य (48 वर्ष) पुत्र बचईराम मौर्य ने रानीगंज बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान खोली है। रविवार देर शाम करीब आठ बजे दुकान बंद करने के बाद अशोक घर जाने की तैयारी कर रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने करीब से उन पर फायर कर दिया। गोली उनके दाहिने पैर में गोली लगी। आसपास मौजूद लोग दौड़े तब तक बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

बाजार के कारोबारी उन्हें सीएचसी रानीगंज ले गए जहां से प्रताप बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी के पैर में गोली लगी है। घटनास्थल पर पुलिस ने पूछताछ की। फिलहाल हमलावरों का पता नहीं चल सका है। घायल व्यवसायी को सीएचसी रानीगंज में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पता चला है कि 10 दिन पहले अज्ञात अपराधियों ने फोन पर धमकी देकर 10 लाख रुपये रंगदारी की डिमांड की थी। 25 मई को अशोक ने रानीगंज थाने में शिकायत की थी लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं सकी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments