Saturday, June 11, 2022
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज | Prayagrajप्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद पथराव, देर रात तक 40...

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद पथराव, देर रात तक 40 गिरफ्तार

यूपी के जनपद प्रयागराज (Prayagraj) में शुक्रवार को उपद्रवियाें ने जुमे की नमाज के बाद बवाल कर दिया। इसमें आरएएफ, पुलिस कर्मियों और मीडिया कर्मियों के साथ आम लोग चोटिल हुए। पुलिस पर पथराव किया गया और पीएसी की गाड़ी में आग लगाई। पुलिस के साथ ही पीएसी व आरएएफ ने मोर्चा संभाल लिया। पथराव करने वालों में छोटे बच्‍चे थी थे। उपद्रवियों को भगाने के लिए पुलिस ने डंडा फटका तो गलियों में भाग गए। वहां से भी पथराव करने लगे। उपद्रवियों ने पीएसी के वाहन में आग लगा दी। हालांकि तत्‍काल आग पर काबू पा लिया गया। देर रात तक पुलिस ने 40 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। धरपकड़ का काम जारी है।

प्रयागराज में बवाल के बाद चौक और घंटाघर में सभी दुकानें बंद होने लगीं। वहीं अन्‍य इलाकों में भी बवाल की जानकारी होने पर वहां के दुकानदारों ने भी दुकानें बंद कर सुरक्षित स्‍थान पर पहुंच गए। मालवीय नगर, घंटाघर, चौक, करेली आदि इलाकों में ऐसा नजारा दिखा।

पुलिस ने प्रयागराज जंक्शन के सामने से नुरुल्लाह रोड पर जाने वाला रास्ता बंद कर वहां बैरिकेडिंग कर दी है और लोगों को उधर जाने से रोका जा रहा है। दोपहिया वाहन चार पहिया वाहन सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। हालांकि पथराव व बवाल की जानकारी मिलने पर सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई।

उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव के साथ ही वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचाया। जगह-जगह वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। लोग दहशत में घरों में दुबके हुए थे। बवाल को रोकने के लिए प्रतापगढ़, कौशांबी और फतेहपुर से भी फोर्स बुलाई गई।

प्रयागराज में उपद्रवियों ने हजारों की संख्‍या में एकत्र होकर पुलिस, पीएसी और आरएएफ की मौजूदगी में जमकर बवाल किया। पथराव में प्रयाराज के जिलाधिकारी, वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक और एडीजी के गनर को भी चोट लगी है। वहीं आरएएफ के सिपाही और कुछ अन्‍य लोग भी चोलिए हुए हैं। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने एडीजी के वाहन और पीएसी के वाहन पर भी पथराव किया। पीएसी की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।

जुमे की नमाज के बाद पिछले सप्‍ताह कानपुर में बवाल हुआ था। इस बार प्रयागराज में पथराव किया गया। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू किया। पुलिस से भी झड़प हुई। पुलिस ने सख्‍ती की तो पथराव करने वाले भाग गए। कुछ देर बाद फिर पथराव किया गया। पथराव में कई लोगों के चोटिल होने की जानकारी मिली है। वाहनों पर भी पथराव किए गए। पुलिस ने उपद्रवियों को रोकने के लिए आसू गैस के गोले दागे।

सुबह से प्रयागराज का पुलिस और जिला प्रशासन जुमे की नमाज को लेकर अत्‍यधिक सक्रिय था। हर संवेदनशील इलाकों और मुस्लिम बाहुल्‍य क्षेत्रों में पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात थी। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी लगातार मानीटरिंग कर रहे थे और मोहल्‍लों में जाकर शांति का संदश दे रहे थे।

जुमे की नमाज के पूर्व तक शांति थी। जुमे की नमाज के बाद अटाला इलाके में लोग गुट बनाने लगे। इसी दौरान पथराव शुरू कर दिया गया। अचानक पथराव शुरू होने से अफरा-तफरी मच गई। जिसे जहां मौका मिला उधर ही भागने लगा। हालांकि पुलिस ने पथराव करने वालों को समझाने का प्रयास किया तो उन्‍होंने पुलिस से झड़प कर ली।

पुलिस ने जब सख्‍ती बरती और खदेड़ा ताे लोग गलियों में घुस गए। थोड़ी देर बार फिर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए कुछ लोगों को खदेड़ दिया, लेकिन गली में घुसे लोगों ने फिर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस, पीएसी और आरएफके जवानों ने स्थिति को संभाला लेकिन इलाके में तनाव का माहौल है।

पथराव करने में युवाओं का साथ दे रहे थे छोटे बच्‍चे। गलियों से वे भी पत्‍थरबाजी करने लगे। जानकारी मिली है कि पुलिस के कुछ कर्मियों के साथ मीडिया कर्मी समेत कई अन्‍य लोगों को भी चोटें आई हैं। कई थानों की फोर्स के साथ ही पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments