Monday, June 13, 2022
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज | Prayagrajप्रयागराज जावेद पंप की पत्नी का हाईकोर्ट में पिटीशन

प्रयागराज जावेद पंप की पत्नी का हाईकोर्ट में पिटीशन

प्रयागराज में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ़ जावेद पंप के मकान के ध्वस्तीकरण के विरुद्ध इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति को लेटर पिटीशन भेजी गई है। हाईकोर्ट के छह वकीलों की ओर से मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल को भेजी गई लेटर पिटीशन में आरोप लगाया गया है कि कार्रवाई में अवैध तरीके से जावेद मोहम्मद की पत्नी परवीन फातिमा का मकान ध्वस्त किया गया है।

कहा गया है कि यह मकान जावेद का नहीं, बल्कि उनकी पत्नी परवीन फातिमा के नाम है। यह मकान परवीन फातिमा को उनके पिता से शादी से पूर्व गिफ्ट के रूप में मिला था। कार्रवाई में जावेद मोहम्मद का मालिकाना हक न होने के बावजूद उन्हें नोटिस दिया गया और अवैध तरीके से उनकी पत्नी का मकान गिरा दिया गया। लेटर पिटीशन में पीडीए की कार्यवाही को गलत बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही अवैध ध्वस्तीकरण के लिए मुआवजा दिलाने और दोषी अधिकारियों को दंडित किए जाने की मांग है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments