Homeराज्यतमिलनाडुIIT Madras के एक छात्र ने की आत्महत्या

IIT Madras के एक छात्र ने की आत्महत्या

Chennai: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology) मद्रास के इस कॉलेज से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जहाँ एक छात्र ने अपने कमरे में सुसाइड कर ली है। पुलिस ने बताया कि, छात्र 32 वर्षीय पश्चिम बंगाल (West Bengal) का रहने वाला था और आईआईटी से पीएचडी कर रहा था।

पुलिस का कहना है कि, अपने कमरे में फांसी पर लटके पाए जाने से कुछ घंटे पहले छात्र ने एक व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट किया था। जिसमें कहा लिखा था, “माफ करना, मैं बहुत अच्छा नहीं हूं।”

पुलिस ने बताया कि, “सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की गयी इस स्टेटस को देख छात्र के मित्र घबरा गए। स्थिति की गंभीरता को देखकर दोस्त उसके घर पहुंचे और सचिन को अपने कमरे में लटका हुआ पाया। इसके बाद एक एम्बुलेंस को बुलाया गया, जिन्‍होंने छात्र को मृत घोषित कर दिया।”

इधर, आईआईटी मद्रास (IIT Madras) ने एक बयान में कहा कि, रिसर्च स्कॉलर का एक अनुकरणीय अकादमिक रिकॉर्ड था। आईआईटी ने कहा कि, “31 मार्च 2023 की दोपहर वेलाचेरी, चेन्नई में उनके आवास पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एक पीएचडी रिसर्च स्कॉलर के असामयिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। एक अनुकरणीय अकादमिक और शोध रिकॉर्ड वाले छात्र का जाना अनुसंधान समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।”

वही, बयान में कहा गया है कि, “संस्थान अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है और मृतक छात्र के दोस्तों और परिवार के दुख को साझा करता है। संस्थान सभी से अनुरोध करता है कि इस कठिन समय में छात्र के परिवार की निजता का सम्मान करें। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular