Homeराज्यउत्तर प्रदेशHardoi: बृजेश पाठक ने स्कूल चलो अभियान का किया श्रीगणेश

Hardoi: बृजेश पाठक ने स्कूल चलो अभियान का किया श्रीगणेश

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद पहुंचे है। जहाँ उन्होंने सण्डीला में स्कूल चलो अभियान व विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ किया है। साथ ही बच्चो के लिए पुस्तक भी वितरित किये है और सभी बच्चो को स्कूल में नामांकन कराने का अपील भी किया। बता दे कि, सण्डीला के प्राथमिक विद्यालय तिलोइया कला में स्कूल चलो अभियान 2023 का उन्होंने अनावरण किया है। इस दौरान वहाँ पर कई लोग मौजूद रहे।

उसके पश्चात सण्डीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपमुख़्यमंत्री ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 2023 का भी अनावरण किया है। इस दौरान उन्होने कार्यक्रम में सभी को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत साफ-सफाई रखने की शपथ दिलाया है। वही इस कार्यक्रम में उपमुख़्यमंत्री बृजेश पाठक के अलावा विधायक अलका अर्कवंशी, एमएलसी अशोक अग्रवाल, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular