Homeन्यूज़क्राइमBihar: पूर्णिया में ट्रक की चपेट में आने से चार की मौत

Bihar: पूर्णिया में ट्रक की चपेट में आने से चार की मौत

बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी। पूर्णिया के पुलिस अधिकारी आमिर जावेद ने बताया। कि यह घटना जिला कार्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर बाइसी अनुमंडल में हुई।

उन्होंने कहा कि मृतक के रूप में रिक्की कुमार साह (14), हाफिज शब्बीर (42), हाफिज रुबैद (26) और सरबुल (30) सभी पड़ोसी गांवों के निवासी हैं। पुलिस अधिकारी आदित्य कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने ट्रक का पता लगाकर उसे जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।

ऐसा ही एक घटना बिहार के वैशाली में हुई था

बिहार के वैशाली में नवम्बर 2022 में देसरी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी। सुल्तानपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर एक शोभायात्रा (धार्मिक कार्यक्रम) में घुस जाने पर 8 लोगों की मौत हो गई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , PM नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस घटना पर शोक जताया था।

राज्य की राजधानी पटना से लगभग 30 किलोमीटर दूर वैशाली जिले में यह हादसा रात करीब नौ बजे उस समय हुआ था। जब लोग एक स्थानीय देवता ‘भूमिया बाबा’ की पूजा करने के लिए सड़क के किनारे एक ‘पीपल’ के पेड़ के सामने एकत्र हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular