हरदोई: युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरकर दिया शादी का झांसा

0
3

उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) से एक मामला सामने आया है जहाँ एक युवक ने युवती से शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये। युवती के गर्भवती होने पर उससे शादी करने से इंकार कर दिया। अब पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

हरदोई (Hardoi) के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने अपनी भाभी के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी कॉलेज में उसके साथ पढता था। कॉलेज में पढ़ने के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने थे। प्रेम संबंध बनने के बाद युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरकर शादी का झांसा दिया था। 3 साल तक युवक ने युवती का शारीरिक शोषण किया उसके बाद जब युवती गर्भवती हो गयी तो दो बार गर्भपात भी कराया। अब जब युवती तीसरी बार गर्भवती हुई तो उसने गर्भपात कराने से मना कर दिया और युवक पर शादी का दबाव बनाया। बार बार शादी के लिए जिद करने पर युवक ने युवती से बिना दहेज के शादी करने से इंकार कर दिया।

अब युवती ने हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पुलिस कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ने युवती को जाँच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here