अमृतपाल के सहयोगी जोगा को पुलिस ने किया अरेस्ट

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह अपने सहयोगी पपलप्रीत और ड्राइवर जोगा सिंह के साथ होशियापुर से फरार हुआ था।

0

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के साथ मौके से फरार सहयोगी जोगा सिंह (Joga Singh) को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। जोगा सिंह को लुधियाना के पास सानेहवाल से पकड़ा गया। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह अपने सहयोगी पपलप्रीत और ड्राइवर जोगा सिंह के साथ होशियापुर से फरार हुआ था।

अमृतपाल सिंह ने जोगा सिंह (Joga Singh) से कहा था कि, वो अपना मोबाइल फोन लेकर फरार हो जाये। पंजाब पुलिस जोगा सिंह (Joga Singh) का मोबाइल फोन ट्रैक कर रही थी और उसी के आधार पर अमृतपाल सिंह की लोकेशन ट्रैक कर रही थी।

वही पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जोगा सिंह ने पूछताछ में बताया कि, अमृतपाल सिंह ने फोन ऑन करके फरार होने को कहा था। वही इस बीच अमृतपाल सिंह ने एक नया वीडियो जारी किया। इसमें उसने साफ कहा है कि, वह सरेंडर नहीं करेगा।

अलगाववादी और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह खुद को सिख आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का अनुयायी बताता है। बता दे कि, 18 मार्च को ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के सदस्यों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद से अमृतपाल सिंह फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here