Homeराज्यउत्तर प्रदेशUttar Pradesh: पिता ने की अपनी गर्भवती बेटी की गला घोंटकर हत्या

Uttar Pradesh: पिता ने की अपनी गर्भवती बेटी की गला घोंटकर हत्या

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक पिता को अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या करने ओर शव को बोरे में भरकर नदी में फेंकने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया और जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारी संकल्प शर्मा के अनुसार, महुआडीह थाने के हेतिमपुर मठिया गांव की रहने वाली काजल (20) कुछ दिन पहले रहस्यमय तरीके से अपने घर से लापता हो गई थी।

उन्होंने बताया कि गत दो अप्रैल को उसका शव हेतिमपुर के पास छोटी गंडक नदी से बरामद किया गया था। शर्मा ने बताया कि इस मामले में काजल की मां सकीना ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के गर्भवती होने की जानकारी मिली थी। पुलिस अधिकारी के अनुसार प्रकरण की जांच में इस बात का खुलासा हुआ। कि काजल का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी किसी ग्रामीण ने नौशाद को दे दी थी।

उन्होंने बताया कि नौशाद प्रेम प्रसंग की जानकारी से आक्रोशित हो गया और उसने बेटी की गला घोट कर हत्या कर दी। तथा शव को एक बोरी में रखकर छोटी गंडक नदी में फेंक दिया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी के परिजनों का कहना है। कि इस घटना को अंजाम देने के पूर्व आरोपी नौशाद ने घर के सभी सदस्यों को एक मजार पर चादर चढ़ाने के लिए बाहर भेज दिया था। उन्होंने बताया कि नौशाद ने बेटी के गायब होने की कहानी बताकर कई जगह स्वयं उसकी खोजबीन की। शर्मा ने दावा किया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular