Homeराज्यउत्तर प्रदेशGhaziabad: युवक ने एकतरफा प्यार में युवती को मारी गोली, खुद खाया...

Ghaziabad: युवक ने एकतरफा प्यार में युवती को मारी गोली, खुद खाया जहर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना नंद ग्राम के घुकना कॉलोनी की है। यहां घर में दीपमाला नाम की एक युवती अपने परिवार के साथ रह रही थी। यह लड़की बीकॉम कर रही थी।

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह एक युवक आया और लड़की को गोली मार दी। जब तक दीपमाला को अस्पताल ले जाया गया। तब तक उसकी सांस उसका साथ उसका साथ छोड़ चुकी थी। वहीं, हत्या करने वाले युवक ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की युवक की हालत बेहद गंभीर स्थिति में है अभी वह अस्पताल में भर्ती है।

हालांकि, पुलिस के पास अभी युवक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन उसका नाम राहुल बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मानकर चल रही है। कि एक तरफा आशिकी में युवती की हत्या की गई है।

यह अकेला मामला नहीं है कि जब इस तरह की हत्या हुई हो। ऐसे में पुलिस हमेशा यह बताते है। कि शक होने पर पुलिस को जानकारी देनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular