Homeन्यूज़अंतरराष्ट्रीयPakistan: सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़

Pakistan: सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़

आज यानि छह अप्रैल को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आठ आतंकवादी मार गिराए गए है। वही एक सैनिक भी मारा गया है। दरअसल, पाकिस्तान में सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी थी। यह मुठभेड़ अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ। जहां आतंकवादी ठिकाने पर रात भर चलाए गए अभियान में 8 टेररिस्ट मारे गए।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के मुताबिक, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस” (आईएसपीआर) द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक दक्षिण वजीरिस्तान जिले के शिनवारसाक इलाके में जानकारी के आधार पर एक अभियान (IBO) चलाया गया, जिसमें सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच फायरिंग हुई थी।

बयान के मुताबिक, सैनिकों ने प्रभावी ढंग से आतंकवादियों का मुकाबला किया। अभियान में दुर्दान्त आतंकवादी कमांडर जान मुहम्मद उर्फ चारघ सहित आठ आतंकवादियों को मार गिराया गया। वारदात के स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गए है। ये आतंकवादी सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकवादी कृत्यों और निर्दोष नागरिकों की हत्या करने जैसे कृत्यों में सरीख थे।बयान में कहा गया है कि, पाकिस्तान के सुरक्षा बल आतंकवाद का खात्मा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मारे गए आतंकवादी किस संगठन के थे, फ़िलहाल इसकी जाँच – पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular