उत्तर प्रदेश पुलिस भले ही प्रयागराज हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने में अब तक नाकाम रही हो लेकिन फिर भी अपराधियों की धरपकड़ को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रही है। कुछ इसी तरह रामपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 2 पुरुषों व 9 महिलाओं को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
जनपद रामपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली के घनी आबादी से दूर स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और शहर कोतवाल गजेंद्र त्यागी की अगुवाई में वर्दी धारियों की टीम ने पुख्ता जानकारी के आधार पर छापेमारी कर दी गई। इस दौरान बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पुलिस टीम ने जहां 9 महिलाओं दो पुरुषों को हिरासत में लिया। तो वही उनके कब्जे से 10 हजार रुपये से अधिक की नकदी एवं आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गयीं। हालांकि यह बात अलग है पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान इस धंधे से जुड़े तीन लोग भागने में सफल भी हो गए।
क्षेत्राधिकारी रवि खोकर के मुताबिक रात्रि 10 बजे के आसपास कोतवाली प्रभारी के पास सूचना आती है। कि कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक हजरत पुर जगह है। जहां की फूलों वाली बगिया वाली गली के पास एक मकान में कुछ व्यक्तियों द्वारा सेक्स का काम किया जा रहा था जो की गलत है। अनैतिक है सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली प्रभारी द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया और मकान पर जाकर रेड की गई। रेड करते वक्त वहां पर 11 व्यक्ति मिले इसमें 9 महिलाएं हैं और दो पुरुष है। इसके साथ ही कुछ कंडोम के पैकेट सेक्स इंप्रोवाइजेशन गोलियां सिगरेट और सिगरेट की डिबिया मिली है।
सारी चीजों को लिखवा कर मुकदमा अपराध संख्या 57/23 पंजीकृत किया गया है। जो अनैतिक देह व्यापार की धारा 3/4/5 के अंतर्गत पंजीकृत हुआ है। सभी को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है। तीन व्यक्ति फरार है। अभियोग जो पंजीकृत हुआ है। वह 14 व्यक्तियों के खिलाफ हुआ है। जिसमें ताहिर हुसैन जलाल उल हक और मुजाहिद हुसैन तीन व्यक्ति अभी फरार चल रहे हैं।
