Prayagraj: बीजेपी ने मनाया स्थापना दिवस, घर-घर लगाएगी पार्टी का झंडा

0

आज भारतीय जनता पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस बना रही है। जिसके उपलक्ष्य में 9 दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 6 अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान को 14 अप्रैल यानी डॉ. भीमराव आंबेडकर की जंयती तक चलाया जायेगा। जिसके द्वारा हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पार्टी का झंडा लगाया जायेगा और बीजेपी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई जाएगी। इसके लिए बीजेपी के सभी पदाधिकारियों को और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी द्वारा महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ समेत अन्य सभी मोर्चो तक अलग-अलग तरीके से 9 दिन चलने वाले अभियान स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में लोगों तक पंहुचा जायेगा।

हरियाणा के मानेसर जिले से होगा शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी समरसता दिवस 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर “गांव-गांव चलो-घर घर चलो” संपर्क अभियान चलाएगी। इसका शुभारंभ हरियाणा राज्य के मानेसर जिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण करेंगे। इस अभियान के जरिए OBC मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 15000 गांव एवं 740 नगर पालिका नगर पंचायत 17 नगर निगम तथा काशी क्षेत्र के 16 जिले व 337 मंडल ,5322 तथा 28189 बूथों पर संपर्क करेंगे।

9 दिन चलेगा अभियान

प्रयागराज जिले के बीजेपी अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि, 7 अप्रैल को स्वच्छता अभियान व चिकित्सा शिविर एवं सह भोज का कार्यक्रम युवा मोर्चा की ओर से किया जाना है। 9 अप्रैल को अनुसूचित मोर्चा द्वारा जनजाति युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जनजाति जिला सम्मेलन किया जाएगा। 9 मोर्चा द्वारा किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता और शहरी क्षेत्र में अन्न को लेकर जन जागरण अभियान चलाएगा। 10 अप्रैल को महिला मोर्चा की ओर अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ सहभाेज का कार्यक्रम होना तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here