Homeन्यूज़अंतरराष्ट्रीयन्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए...

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुनी नई टीम

NZ Vs PAK: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की एक श्रंखला होने जा रही है। जिसमे न्यूजीलैंड अपने नियमित सितारों के बिना मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी क्योकि न्यूजीलैंड के कुछ खिलाडी वर्तमान में आईपीएल में अपनी संबंधित फ्रेंचाइजी प्रतिबद्धताओं में व्यस्त हैं। ब्लैककैप कप्तान केन विलियमसन (जिनके घुटने में चोट लग गई थी), टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर और फिन एलन आदि कुछ ऐसे ही न्यूजीलैंड के खिलाडी है। हालांकि टॉम लैथम नई टीम के कप्तान होंगे।

न्‍यूजीलैंड ने पाकिस्‍तान दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा कर दी है। लैथम हालांकि डेरिल मिशेल, मैट हेनरी, जेम्स नीशम, हेनरी निकोल्स और ईश सोढ़ी जैसे अनुभवी खिलाडी अभी भी टीम का हिस्सा है। न्यूजीलैंड ने बेन लिस्टर और कोल मैककोन्ची के रूप में दो संभावित नवोदित खिलाड़ियों को भी शामिल किया है।

न्‍यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने दौरे पर कहा, “हमने घर और बाहर सीमित ओवर क्रिकेट में पाकिस्‍तान के खिलाफ कई शानदार मैच खेले। वो एक कड़ी टीम है। इस साल विश्‍व कप होना है और इस सीरीज के जरिये खिलाड़‍ियों को तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी। न्‍यूजीलैंड और पाकिस्‍तान के बीच 26 अप्रैल से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी।।”

पांच मैचों की वनडे सीरीज 26 अप्रैल से रावलपिंडी में शुरू होगी और सात मई को कराची में खत्म होगी। इससे पहले 14 से 24 अप्रैल के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

NZ Vs PAK Playing XI

न्यूजीलैंड वनडे टीम: टॉम लैथम (c), टॉम ब्लंडेल, चाड बोवेस, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, कोल मैककोन्ची, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular