Sikkim: हिमस्खलन से छह सैलानियों की हुई मौत

नाथू ला पहाड़ी दर्रे में आज भारी हिमस्खलन से छह सैलानियों की मौत हो गई और 11 लोग जख्मी हो गए है।

0
2

सिक्किम (Sikkim) के नाथू ला (Nathu La) पहाड़ी दर्रे में आज भारी हिमस्खलन से छह सैलानियों की मौत हो गई और 11 लोग जख्मी हो गए है। हिस्खलन के बाद कई पर्यटकों के बर्फ में फंसने की आशंका जताई जा रही है। हालाँकि, बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। हिमस्खलन के दौरान 150 से अधिक सैलानियों के क्षेत्र में होने की सूचना मिली है।

एएनआई के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर 14वें मील पर हुए हिमस्खलन में छह सैलानियों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोगों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है।

हिमस्खलन मंगलवार को दोपहर में करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हुआ। जहाँ घायल हुए छह लोगों का नजदीकी के सैन्य अस्पताल में मौत हो गया। इनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है।

वही बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल (STNM Hospital) और सेंट्रल रेफरल अस्पताल (Central Referral Hospital) में एडमिट कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here