Homeन्यूज़क्राइमRajasthan: बेरहम पिता ने अपनी 2 जवान बेटियों को उतारा मौत के...

Rajasthan: बेरहम पिता ने अपनी 2 जवान बेटियों को उतारा मौत के घाट

राजस्थान के नागौर क्षेत्र के परबतसर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेरहम पिता ने अपनी ही दो बेटियों की निर्मम हत्या कर दी। इसके अलावा उसने अपनी पत्नी और भांजे को भी घायल कर दिया। आरोपी वारदात के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाई है।

पुलिस के अनुसार हैरान कर देने वाली यह वारदात परबतसर थाना इलाके के ढिलढाणी गांव में सोमवार रात को हुई है। हत्या की शिकार हुई लड़कियां मीरा (26) और रेखा (20) है। दोनों के ही सिर पर उनके पिता मन्नाराम गुर्जर ने कुल्हाड़ी से क्रूरतापूर्वक वार किए। मन्नाराम ने वारदात को अंजाम उस समय दिया जब सब लोग सो रहे थे। इससे किसी को संभलने का कोई मौका ही नहीं मिला। बेटियों पर किए गए वार इतने घातक थे कि वे बिस्तर से उठ ही नहीं पाई और वहीं पर दम तोड़ दिया।

आरोपी घर से फरार

मन्नाराम ने अपनी पत्नी केसर (50) सात वर्षीय भांजे प्रिंस पर भी प्राणघातक हमला किया। हमले में वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मन्नाराम घर से फरार हो गया। उसके बाद ग्रामीणों को जैसे की घटना का पता चला तो वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसकी सूचना पर परबतसर थानाधिकारी विनोद कुमार, मकराना पुलिस उपाधीक्षक रविराज सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेशाराम चौधरी मौके पर पहुंचे तथा हालात को संभाला।

बाद में घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया गया है। वारदात की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण परबतसर चिकित्सालय के बाहर जमा हो गए। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। लेकिन उसके हाथ आरोपी को अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular