Homeलाइफस्टाइलअध्यात्मराणापुर में किया जायेगा संगीतमय दिव्य श्री राम कथा का आयोजन

राणापुर में किया जायेगा संगीतमय दिव्य श्री राम कथा का आयोजन

राणापुर में बहने वाली है भक्ति की गंगा। वैशाख मास के शुभ अवसर पर राजाधिराज भगवान श्री रणछोड़राय जी के पावन सानिध्य में श्री सीताराम की परम अनुकंपा से श्री गुरु कृपा सत्संग मंडल राणापुर द्वारा आयोजित संगीतमय दिव्य श्री राम कथा (divine Shri Ram Katha) ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें डाकोर से पधारे परम पूज्य अनंत श्री विभूषित डॉक्टर स्वामी श्री देवकीनंदन दास जी डाकोर वाले गुरु जी द्वारा श्री राम कथा का संगीतमय वाचन किया जाएगा।

समिति द्वारा नगर के धर्म प्रेमी जनता को आमंत्रित किया गया है। दिव्य श्री राम कथा (divine Shri Ram Katha) का आयोजन 7/ 4/ 2023 शुक्रवार से शुरू होगा। इस कथा में सबसे पहले पोथी कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की शुरुआत जगदीश चंद्र लालाजी माली के निजी निवास से 11:00 बजे से होगी, तत्पश्चात दोपहर कथा का समय 1:00 से 5:00 बजे तक रहेगा। इस कथा में प्रभु श्रीराम के जीवन काल की सारी लीलाओं का वर्णन होगा और प्रभु श्रीराम के जीवनकाल पर कथा का विमोचन श्री गुरु जी द्वारा किया जाएगा। समिति के सभी सदस्यों ने नगर में इस कथा के आयोजन की तैयारियां जोरों शोरों से की है। उन्होंने नगर की धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि कृपया अधिक से अधिक कथा पंडाल में पहुंचकर कथा का लाभ लें। कथा स्थल रायण फलिया मालीपुरा राणापुर में रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular