अभिनेत्री जान्हवी कपूर पहुँची तिरुपति बालाजी मंदिर

अभिनेत्री जान्हवी कपूर कथित प्रेमी शिखर पहाड़िया, बहन खुशी कपूर के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर पहुँची

0
36

BOLLYWOOD: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को सोमवार को तिरुपति बालाजी मंदिर में स्पॉट किया गया। नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन में भाग लेने के बाद, जान्हवी कपूर तिरुमाला में तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन करने के लिए आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गईं। वह अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और बहन खुशी कपूर के साथ तिरुमाला मंदिर गई थीं। वह आशीर्वाद मांगते नजर आयी। उनका वीडियो सोशल मिडिया पर वॉयरल हो रहा है। क्लिप में कपूर बहनें पारंपरिक हाफ साड़ी पहने नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) पिछले कुछ समय से शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं, जबकि लवबर्ड्स ने कभी भी रिश्ते की अफवाहों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। उन्हें कई बार एक साथ देखा गया है। पार्टियों में शामिल होने से लेकर डिनर डेट के लिए बाहर निकलने तक, वे सार्वजनिक रूप से उपस्थित होने से नहीं कतराते हैं। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के एक दिन बाद दोनों को तिरुपति बालाजी मंदिर में स्पॉट किया गया।

क्या जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का रिश्ता ऑफिशियल हो गया है?

इस बीच जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और शिखर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में, दोनों को NMACC में साथ में देखा गया था, हालांकि इस जोड़े ने रेड कार्पेट पर एक साथ पोज़ नहीं दिए। शिखर अपनी कथित गर्लफ्रेंड जाह्नवी के पिता बोनी कपूर के साथ पहुंचे थे। खैर, ऐसा लग रहा है कि उन्हें पापा बोनी की मंजूरी मिल गई है! नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के ग्रैंड इवेंट से पहले दोनों को मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here