यौन शोषण के आरोप में चेन्नई का प्रोफेसर गिरफ़्तार

चेन्नई के कलाक्षेत्र फाउंडेशन की लगभग 90 छात्राओं ने राज्य महिला आयोग से इस प्रोफेसर पर यौन शोषण, गाली-गलौज के आरोप लगाए हैं।

0
46

तमिलनाडु: डान्स अकादमी में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर को एक पूर्व छात्रा द्वारा की गई यौन शोषण की शिकायत के बाद आज पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। चेन्नई (Chennai) के कलाक्षेत्र फाउंडेशन (Kalakshetra Foundation) की लगभग 90 छात्राओं ने राज्य महिला आयोग से इस प्रोफेसर पर यौन शोषण, गाली-गलौज के आरोप लगाए हैं।

चेन्नई (Chennai) के कलाक्षेत्र फाउंडेशन (Kalakshetra Foundation) में नृत्य की शिक्षा देने वाले हरि पद्मन (Hari Padman) को सोमवार सुबह पुलिस ने अरेस्ट किया है। कथित रूप से प्रोफेसर द्वारा किए जा रहे यौन शोषण और गाली-गलौज की वजह से कुछ साल पहले कलाक्षेत्र फाउंडेशन से अपना स्नातकोत्तर कार्यक्रम बीच में छोड़ गई पूर्व छात्रा ने बताया कि, “एक बार उन्होंने यौन संबंध बनाने की मांग की थी। उन्होंने मुझे अपने घर आने के लिए कहा था और कहा था कि किसी को पता नहीं चलेगा।”

पूर्व छात्रा ने यह भी कहा कि, “मेरे इंकार करने पर वह मुझसे नाराज़ हो गए। उन्होंने एक डान्स में अहम भूमिका से मुझे अलग कर दिया था।” बता दे कि, हालही में राज्य महिला आयोग से की गई शिकायत में लगभग करीब 90 छात्राओं ने यौन शोषण, शरीर को लेकर टिप्पणियां करने और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने तीन अन्य रैपर्टरी कलाकारों का भी नाम लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here