Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रयागराज: बी वारंट लेकर बरेली जेल पहुंची पुलिस

प्रयागराज: बी वारंट लेकर बरेली जेल पहुंची पुलिस

उमेश पाल मर्डर केस में प्रयागराज पुलिस अतीक के भाई अशरफ का बी रिमांड बनाने के बाद अब उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुटी है। जिसके लिए उसे सोमवार को बरेली जेल से प्रयागराज लाया जा सकता है। रविवार को भी बरेली जेल के आसपास पुलिस की गाड़ी नजर आई। दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा। हालांकि इस प्रकरण में पुलिस के अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। उधर, शनिवार देर रात शासन के आदेश पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने बरेली जेल पहुंचकर करीब दो घंटे तक कोने-कोने का निरीक्षण किया।

प्रयागराज लाने की अटकले तेज़

पुलिसकर्मियों के हत्याकांड मामले में अशरफ को भी नामजद किया गया है। वह जुलाई 2020 से बरेली की नई जिला जेल / केंद्रीय कारागार-2 में बंद है। अशरफ को प्रयागराज ले जाने के लिए पुलिस 31 मार्च को बी वारंट लेकर की बरेली जेल पहुंची लेकिन कागजी प्रक्रिया में समय लगने के कारण उसे ले जाना संभव नहीं हुआ। इसके बाद अगले दिन शनिवार सुबह टीम प्रयागराज लौट गई। हालांकि इस दौरान शनिवार को भी उसे ले जाने की चर्चा रही है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 2 अप्रैल की सुबह अशरफ को फिर से प्रयागराज ले जाने की बात शुरू होते ही। बरेली जेल प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी रहीं लेकिन शाम तक प्रयागराज की टीम जेल नहीं पहुंची। हालांकि प्रयागराज पुलिस का एक वाहन अब भी बरेली पुलिस लाइन में खड़ा है। अब 3 अप्रैल को अशरफ को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाने की बात चल रही है लेकिन अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

जेल का लिया जायजा

शासन के आदेश शनिवार देर रात बरेली की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम शिवाकांत और एसएसपी प्रभाकर चौधरी पुलिस बल के साथ अचानक ही जिला जेल पहुंच गए। जहां उन्होंने करीब 2 घंटे तक जेल के कोने- कोने का बारीकी से निरीक्षण किया। अशरफ जिस बैरक में बंद है उसके साथ सभी बैरक का जायजा लिया गया। हालांकि तलाशी में कोई आपत्तिजनक चीज मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular