Odisha: नशे में दो दोस्तों के बीच हुआ झगड़ा तो काट दिया गुप्तांग

स्थिति बिगड़ने पर उसे कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।

0
54
Odisha

ओडिशा (Odisha) के केंद्रपाड़ा जिले में रविवार को एक समुद्र तट पर शराब के नशे में हुए विवाद के बाद, एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दोस्त का गुप्तांग काट डाला। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, भागवत दास (30) और उसके दोस्त अक्षय राउत राजनगर थानाक्षेत्र में पेंथा तट पर शराब पी रहे थे और इसी दौरान उनके बीच झगड़ा होने लगा। उन्होंने दावा किया कि राउत ने एक धारदार हथियार से दास का गुप्तांग कथित रूप से काट डाला और मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक दोनों मित्रों ने समुद्र तट पर जाने के लिए एक ऑटोरिक्शा किराये पर लिया था। पुलिस ने ऑटोरिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस राउत की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, दास को राजनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और स्थिति बिगड़ने पर उसे कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि इस घटना के संबंध में भादंसं की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here