Homeन्यूज़क्राइमDelhi: कापसहेड़ा गोदाम में लगी भीषण आग

Delhi: कापसहेड़ा गोदाम में लगी भीषण आग

आज रात, साउथ वेस्ट दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगी। आग के साथ-साथ धुएं का गुबार चारों ओर फैलने लगा। इसी दौरान किसी ने हादसे की सूचना फायर कंट्रोल रूम को दी।

मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशन से आग बुझाने वाली एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को भेजा गया।। आग बुझाने का काम जोरों पर किया जा रहा है। लेकिन अभी तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका है।

फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया। कि यह हादसा कापसहेड़ा के सोनिया गांधी कैंप समालखा में हुआ है। फायर कंट्रोल रूम को 9:40 के आसपास सूचना मिली थी। मौके पर अभी 14 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है।

फायर कर्मियों की 70 से ज्यादा टीम लगातार काम कर रही है। अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग पर काबू नहीं पाया गया है। बुझाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular