Homeन्यूज़जेपी नड्डा चुनाव चिन्ह 'कमल' को दीवार पर पेंट करते हुए आये...

जेपी नड्डा चुनाव चिन्ह ‘कमल’ को दीवार पर पेंट करते हुए आये नज़र

भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता जेपी नड्डा (JP Nadda) दिल्ली में पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘कमल’ को दीवार पर पेंट करते नज़र आ रहे हैं। कमल पेंट करने बाद जेपी नड्डा ने कहा कि, आज पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर में भाजपा का दीवार लेखन कार्यक्रम शुरू हो गया है। सभी राज्य इकाइयों के प्रमुख भी इस कार्यक्रम का संचालन करेंगे।

2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे: नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि, यह खुशी और गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में पार्टी अपने उत्कर्ष पर पहुंची है लेकिन इसके बावजूद यह समय बैठने का नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर जेपी नड्डा ने पार्टी को और आगे ले जाने के लिए एक पल भी ना बैठने का संकल्प लेने का आह्वान किया और कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे।

अमृत काल को सफल बनाएंगे: जेपी नड्डा

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीजेपी ने कच्छ से लेकर पूर्वोत्तर तक अपनी सरकारें बनाईं और जम्मू से लेकर केरल तक पार्टी ने अपनी छाप छोड़ी है।आज पार्टी द्वारा 1 लाख 80 हजार शक्ति केंद्रों पर काम किया जा रहा है और 8 लाख 40 हजार बूथों पर बीजेपी का बूथ अध्यक्ष मौजूद है। उन्होंने कहा कि, पिछले कुछ सालों में भाजपा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में दोबारा सत्ता में भी लौटी है जबकि गुजरात में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उसने फिर से सत्ता में वापसी की है।

जेपी नड्डा ने कहा कि, आज के दिन हम संकल्प लेते हैं कि भारत की सेवा में करोड़ों कार्यकर्ता लगेंगे। अमृत काल को सफल बनाएंगे। बता दे कि, इस कार्यक्रम से पहले जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी का झंडा भी फहराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular