Homeन्यूज़कांग्रेस नेता अनिल एंटनी ने पकड़ा बीजेपी का दामन

कांग्रेस नेता अनिल एंटनी ने पकड़ा बीजेपी का दामन

कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी (AK Antony) के बेटे अनिल एंटनी (Anil Antony) ने आज यानि छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। जहाँ आज बीजेपी अपना 44वां वर्षगांठ भी मना रही है। इसी बीच पार्टी में एक और दिगज्ज नेता शामिल हो गए है। अनिल एंटोनी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन, केरल बीजेपी अध्यक्ष के सुरेंद्रन की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। वे इससे पहले केरल कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के पूर्व संयोजक थे। वही बीबीसी डॉक्युमेंट्री विवाद के बाद अनिल एंटनी (Anil Antony) ने जनवरी में कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया था। जिसके बाद आज अनिल एंटनी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है।

अनिल एंटनी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान अनिल एंटनी ने कहा कि, “एक भारतीय युवा होने के नाते मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि मैं प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के दृष्टिकोण में अपना योगदान दूं।”

बता दें कि, पिछले दिनों बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आने के बाद कांग्रेस के स्टैंड पर अनिल एंटनी ने सवाल खड़े किए थे। जहाँ अनिल एंटनी ने बीजेपी का समर्थन करते हुए कहा था कि भारतीय संस्थानों पर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर के विचारों को रखना देश की संप्रभुता को कमजोर करेगा। अनिल एंटनी ने कहा था कि, “बीजेपी के साथ बड़े मतभेदों के बावजूद, मुझे लगता है कि वे (भारत में) बीबीसी के विचारों को रखते हैं, एक राज्य प्रायोजित चैनल (कथित भारत) पूर्वाग्रहों के एक लंबे इतिहास के साथ हमारी संप्रभुता को कमजोर कर देंगे।” जिसके बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने उनकी आलोचना की थी। उसके बाद ही अनिल एंटनी ने अपने सभी पद छोड़ दिए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular