Homeराज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में अज्ञात कारणों से घर में लगी आग

हरदोई में अज्ञात कारणों से घर में लगी आग

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई, जिसमें घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जहाँ मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर नियंत्रण पा लिया। वही इस आग की लपट इतनी तेज़ थी की एक साथ तीन घरो में आग फ़ैल गयी। इस आग की लपट से एक महिला मामूली रूप से झुलस गयी। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम मतुआ का है। जहाँ घर में अचानक से आग लग गयी। वही, आग की लपट को देखकर घरवालों सहित आसपास के लोग और मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की सहायता से आग पर नियंत्रण पा लिया गया लेकिन इस आग की लपट इतनी तेज़ थी एक साथ तीन घरो में आग लग गयी। वही घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। हालाँकि, अभी तक यह मालूम नहीं चला है की यह आग कैसे लगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular