Homeन्यूज़अमृतपाल ने लगातार दूसरे दिन जारी किया वीडियो

अमृतपाल ने लगातार दूसरे दिन जारी किया वीडियो

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखिया अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को पंजाब पुलिस लगातार कई दिनों से ढूंढ रही है। अमृतपाल सिंह के कभी दिल्ली में होने की तो कभी हरियाणा में होने की खबर सामने आती रहती है, लेकिन उसके सटीक लोकेशन को लेकर पुलिस को अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इस बीच बृहसप्तिवार को खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें अमृतपाल ने साफ़ कहा है कि, वह सरेंडर नहीं कर रहा है। बता दे कि, इससे एक दिन पहले भी उसने एक वीडियो जारी किया था। जहाँ उसका ये दूसरा वीडियो सामने आया है। जो काफी तेज़ी से सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।

अमृतपाल 18 मार्च से है फरार

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह खुद को सिख आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का अनुयायी बताता है। 18 मार्च को ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के सदस्यों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद वह फरार हो गया था। जिसके बाद से ही पुलिस उसे तलाश रही है। अब इस बीच अकाल तख्त (सिखों की सर्वोच्च अस्थायी सीट) के जत्थेदार ने भगौड़े अमृतपाल सिंह को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने और जांच में सहयोग करने के लिए कहा है।

मैं सरेंडर नहीं करने वाला: अमृतपाल

हालही में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को फटकार लगाते हुए सवाल किया था कि, खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह उन्हें बार-बार कैसे चकमा दे सकता है। हाईकोर्ट ने इसे खुफिया विफलता बताते हुए पंजाब सरकार से सवाल किया था कि, “आपके पास 80,000 पुलिस बल है , वे क्या कर रहे थे? अमृतपाल सिंह कैसे बच निकला?” उसके बाद पंजाब सरकार ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट को बताया कि वह अमृतपाल सिंह को पकड़ने के करीब है। अब इसी बीच उसका ये दूसरा वीडियो सामने आया है,जिसमे वो खुद को सरेंडर ना करने की बात कहता हुआ नज़र आ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular