Jharkhand: 70 साल की नेत्रहीन महिला के साथ रेप

जिस वक्त रेप की इस घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता घर पर अकेली थी।

0
14
woman rape

झारखंड (Jharkhand) में मानवता और इंसानियत दोनों शर्मसार हुई है। धनबाद के कोल नगरी में दुष्कर्म की ऐसी वारदात हुई है जिससे लोग सहमे हुए है। सुदामडीह थाने के पास एक नेत्रहीन और 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी युवक पहले बुजुर्ग महिला के घर पेंशन बनवाने को लेकर पहुंचा था। घटना के दिन बुजुर्ग महिला अकेली थी, तभी आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद से युवक फरार है। घटना की जानकारी पीड़िता के बेटा-बहू के घर वापस लौटने पर हुई। बुजुर्ग महिला ने सारी बातें अपने बेटे और बहू को बताई। सूरज नाम के आरोपी युवक के द्वारा दुष्कर्म करने की बात बताई गई, जिसके बाद पुलिस से मामले की शिकायत की गई। सुदामडीह पुलिस को जब मामले की जानकारी हुई तो पीड़िता के घर पहुंचे और पूछताछ की।

आरोपी युवक की धड़पकड़ के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी युवक पुलिस की पकड़ से भागा हुआ है। घटना से स्थानीय लोगों में भी गुस्सा है। वहीं पीड़िता की बहू ने बताया कि उनकी सास के साथ सूरज नाम के युवक ने गलत काम किया है। पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ कहने से बच रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here