Homeराज्यउत्तर प्रदेशGhaziabad: इंदिरापुरम में बुजुर्ग दंपति पर चाकुओं से हमला

Ghaziabad: इंदिरापुरम में बुजुर्ग दंपति पर चाकुओं से हमला

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग दंपती पर चाकू से वार कर दिया गया। हमले का आरोप एक पति-पत्नी पर है। आरोपी पति-पत्नी दोनों चाकू मारकर मौके से फरार हो गए हैं। बुजुर्ग दंपति को पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना इंदिरापुरम के अभय खंड के मकान नंबर 36 की है। यहां रहने वाले बुजुर्ग दंपति रविकांत शर्मा और गीता शर्मा को पति-पत्नी ने चाकुओं से गोद दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने कुछ दिन पहले बुजुर्ग दंपति के मकान में काम किया था। बकाये को लेकर दोनों के बीच विवाद भी चल रहा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, चाकू के हमले से गीता शर्मा खून से लथपथ होकर बेहोश हो गईं। वहीं, रवि कांत शर्मा ने जैसे-तैसे अपने पड़ोसी को फोन करके घटना के बारे में बताया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने बाहर से मकान लॉक कर दिया था। लॉक तोड़कर पड़ोसी अंदर घुसे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

इंदिरापुरम गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट एसीपी स्वतंत्र सिंह ने कहा, ‘पड़ोसियों ने बुजुर्ग दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular