भारत में कोरोना मरीज़ो की बढ़ने लगी तादाद

शुक्रवार को फिर से 3 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,095 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं।

0
14

देश में कोरोना (corona) वायरस का खतरा फिर से मंडराने लगा है, जहाँ भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेज़ी से बढ़ने लगा है। आज शुक्रवार को फिर से 3 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,095 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं।

इसके साथ ही भारत में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 15 हजार 786 हो गई है। वहीं, इससे पहले बृहस्पतिवार को कोरोना के 3,016 मामले सामने आए थे। ऐसे में एक दिन में कोरोना के 79 केस बढ़ गए हैं।

नए संक्रमितों के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 15,208 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से गोवा और गुजरात में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 867 हो गई है।

भारत में संक्रमण की दैनिक दर 2.61 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.91 प्रतिशत है। देश में अभी 15,208 लोगों का कोरोना (corona) वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.78 प्रतिशत है। अभी तक कुल 4,41,69,711 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here